Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeअपराधरामपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने किशोर को रौंदा

रामपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने किशोर को रौंदा

हल्द्वानी। रामपुर रोड बारात घर के पास शुक्रवार रात एक अज्ञात वाहन ने किशोर को टक्कर मारकर फरार हो गया। वहां से गुजर रही महिला पीएसी के जवानों ने घायल को एसटीएच भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार की दोपहर बाद किशोर की शिनाख्त हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शुक्रवार की रात 11:30 बजे रामपुर रोड स्थित एक बारात घर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने किशोर को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। इसबीच हल्द्वानी में चुनाव ड्यूटी करके वापस लौट रहीं महिला पीएसी की जवानों ने जब घायल को देखा तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

साथ ही घायल को अस्पताल भिजवाया। सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहचान न होने पर मोर्चरी में अज्ञात के रूप में शव रखवाया गया। शनिवार को जब छानबीन करते हुए परिजन पुलिस चौकी पहुंचे तब मौत की सूचना मिली। टीपी नगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि किशोर की शिनाख्त रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी 17 वर्षीय संदीप पुत्र सुरेश राम के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं हादसा कैसे हुआ इसकी छानबीन के लिए घटनास्थल के आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि किशोर मजदूरी करता था।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments