Thursday, January 1, 2026
advertisement
Homeउत्तर प्रदेशआक्रोशित लोगों ने लगाया जाम पुलिस के हस्तक्षेप पर माने लाठी-डंडे से...

आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम पुलिस के हस्तक्षेप पर माने लाठी-डंडे से पीट- पीटकर युवक की हत्या

आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के इटैली बाजार से बुधवार की रात अपने घर जा रहे दरिया नेवादा निवासी अखिलेश सोनकर (25) पर रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे मेहनाजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां स्थिति नाजूक देख चिकित्सकों ने लालगंज रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे आक्रोशित लोगों ने मेहनाजपुर-वाराणसी-चिरैयाकोट तिराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ लालगंज भूपेश पांडेय आदि अधिकारियों ने 12 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद 11:30 बजे जाम समाप्त हुआ। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस प्रशासन के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाया जाएगा। देर रात हुई इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहीं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments