Sunday, December 21, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डपांच त्योहारों को पंच परिवर्तन के संदेश के साथ मनाने की अपील

पांच त्योहारों को पंच परिवर्तन के संदेश के साथ मनाने की अपील

हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा भारती की ओर से दिवाली हर्षोल्लास से मनाई गई। उन्होंने सेवा बस्तियों सरस्वती बाल संस्कार केंद्र दमुवाढुंगा, डॉ. भीमराव अंबेडकर बाल संस्कार केंद्र राजपुरा, गौरा देवी बाल संस्कार केंद्र डहरिया, अहिल्याबाई बाल संस्कार केंद्र जीतपुर नेगी, मां पूर्णागिरि बाल संस्कार केंद्र बागजाला, मां सूर्या देवी बाल संस्कार केंद्र वागजाला, मां कालीचौड़ सिलाई केंद्र गौलापार में बच्चों व उनके परिजनों के साथ दीपावली मनाई। कार्यकर्ताओं ने पांच दिवसीय त्योहार को मेरा परिवार मेरा धन (कुटुंब प्रबोधन), चौदस को स्वयं की सुंदरता (नागरिक कर्तव्य), दीपावली का समाज में उल्लास (सामाजिक समरसता), श्री गोवर्धन पूजा प्रकृति पूजक (पर्यावरण संरक्षण) और भाई दूज को विक्रेता भ्रातृत्व (स्व बोध-स्वदेशी) के संदेश के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया। यहां सेवा भारती जिला अध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी, जिला सह सेवा प्रमुख अशोक, पालक विशंभर कांडपाल, मंत्री सुदर्शन राणा, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता आदि थे।

जरूरतमंद बच्चों को दीपोत्सव पर बांटे उपहार
कालाढूंगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने बैलपड़ाव की ग्राम सभा रतनपुर के बिशनपुर में स्थानीय परिवारों और उनके बच्चों के साथ दीपावली के अवसर पर मुलाकात की। इस दौरान मिष्ठान वितरण के साथ-साथ बच्चों को स्कूल बैग, कपड़े और खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। इस अवसर पर सुरेंद्र बोहरा, कृपाल सिंह सग्गू, भगवान तिवारी, विक्रम जंतवाल, हरदेव सिंह, गुरनाम सिंह, लवप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments