Tuesday, February 17, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डदून में 215 नव नियुक्तों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

दून में 215 नव नियुक्तों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

देशभर के युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के नव नियुक्त युवाओं को संबोधित किया।देहरादून में आयोजित इस रोजगार मेले में उत्तराखंड डाक विभाग के 59, रेलवे के 14, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 81, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 19, टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के 41 और आईआईएम सिरमौर के एक सहित कुल 215 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं और उन्होंने नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

जनरल कुजूर ने कहा युवा देश की ताकत हैं और उनकी मेहनत व समर्पण ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। रोजगार मेला प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है जो युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है।इस अवसर पर उत्तराखंड परिमंडल के निदेशक डाक सेवाएं अनसूया प्रसाद चमोला, रेलवे के अनिल कुमार सैनी (चीफ वेलफेयर ऑफिसर), आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट अरविंद खंडूरी, एसबीआई के राजीव कुमार सिंह (मुख्य प्रबंधक) और टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की मिस झरना दलाई समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments