Tuesday, February 17, 2026
advertisement
Homeखास खबरउत्पाद टीम पर हमला कई जवान घायल शराब के खिलाफ कार्रवाई के...

उत्पाद टीम पर हमला कई जवान घायल शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बवाल

वैशाली जिले में शराब कारोबारियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया गया। इस हमले में उत्पाद विभाग के तीन जवान घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर में बड़े पैमाने पर शराब कारोबार होने की सूचना उत्पाद विभाग को मिली थी। सूचना का सत्यापन करने के बाद उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। इसी दौरान भारी संख्या में महिला और पुरुष वहां इकट्ठा हो गए और टीम पर हमला कर दिया। हमले के बाद आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। स्थिति बिगड़ती देख उत्पाद विभाग की टीम ने अपनी जान बचाकर वहां से निकलना ही उचित समझा। टीम हाजीपुर पहुंची, जहां सदर अस्पताल में घायल जवानों को भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा तीनों जवानों का इलाज जारी है। घायल जवानों की पहचान चंदन कुमार उम्र 28 वर्ष पिता राजेंद्र पासवान, अमित राज और अनुराग गौतम के रूप में हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस
हमले की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए। उत्पाद विभाग की टीम ने हमलावरों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर लगातार छापेमारी कर रही है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है होली को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और शराब से जुड़ी सूचना मिलते ही कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में यह घटना हुई। इस घटना से साफ है कि शराब कारोबारियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि शराब कारोबार की सूचना पर टीम छापेमारी करने गई थी। उसी दौरान स्थानीय महिलाओं और शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया। तीन जवान घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। आरोपियों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments