हल्द्वानी। नवाबी रोड निवासी मानसिक रूप से दिव्यांग युवती (35) से छेड़छाड़ करने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का ऑटो भी पुलिस ने सीज कर दिया है। आरोपी ने बुधवार रात युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की थी।एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि नवाबी रोड निवासी एक महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि पांच मार्च की रात डेढ़ बजे एक युवक ने मानसिक रूप से दिव्यांग युवती से उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर कालाढूंगी के नयागांव निवासी आरोपी करन आर्या को गिरफ्तार किया। पार्षद रवि जोशी ने बताया कि पीड़िता के घर में कोई नहीं है। मोहल्ले के लोग उसे खाना देते हैं। रात में युवती के कमरे में बाहर से ताला लगा देते हैं ताकि कोई अंज्ञान व्यक्ति घर में न घुस पाए। आरोपी ने कच्चे घर की ईंट निकालकर अंदर प्रवेश किया था।
दिव्यांग युवती से छेड़छाड़ करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES







