Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डचमोली में एवलांच अलर्ट गंगोत्री-यमुनोत्री- हर्षिल में बर्फबारी मैदान में छाए काले...

चमोली में एवलांच अलर्ट गंगोत्री-यमुनोत्री- हर्षिल में बर्फबारी मैदान में छाए काले बादल

उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री-यमुनोत्री हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। वहीं निचले इलाकों में बारिश जारी है। हर्षिल घाटी में भी बर्फबारी के साथ तेज बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बारिश बर्फबारी के चलते यमुनोत्री हाईवे पर फिलहाल आवाजाही सुचारू रूप से हो रही है।उधर चमोली कर्णप्रयाग में फिर मौसम बदला है। सोमवार रात्रि यहां तेज बारिश हो रही। जबकि मंगलवार सुबह से काले बादल हुए हैं। दूसरी तरफ मसूरी शहर में कल देर रात से हो रही बारिश अब जाकर थमी। बारिश के बाद शहर में शीतलहर का प्रकोप बढा है।

घने बादल और कोहरा छाया हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो पांच मार्च से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने रहेगा। चटक धूप खिलने से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments