Friday, March 6, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डउत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

एम्स के कैंसर चिकित्सा एवं रुधिर विज्ञान विभाग में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अनुशासन और मर्यादा जीवन में सफलता की कुंजी है। लिहाजा प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सहरावत ने कहा कि सम्मान परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का प्रतिफल होता है। उत्कृष्टता की कोई सीमा नहीं होती, निरंतर सीखना, सीखे हुए को समाज में क्रियान्वित करना, स्वयं का आकलन करना और बेहतर करने का प्रयास ही प्रगति का मार्ग है।उन्होंने सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को एक अच्छे कर्मचारी व जिम्मेदार नागरिक की विशेष पहचान बताया। सम्मान प्राप्त करने वालों में अरविंद घिल्डियाल, शालिनी रावत, सुभाष चंद्र, राजेश नेगी व लक्ष्मण धाकड़ आदि शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. साईं, डॉ. हर्षा, डॉ. देविका सहित विभाग के अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments