नैनीताल। डीएसबी परिसर में बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स और एमकॉम सम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया चार अप्रैल तक चलेगी। डीएसबी परिसर के वाणिज्य विभाग ने यह कार्यालय आदेश जारी किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को शुक्रवार से चार अप्रैल तक अपने संबंधित विभाग में उपस्थित होकर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। प्रवेश के लिए छात्रों को अपनी विषम सेमेस्टर की अंकतालिका की प्रतिलिपि साथ लाना अनिवार्य है।
बीकॉम एमकॉम सम सेमेस्टर प्रवेश आज से शुरू
RELATED ARTICLES







