Saturday, April 11, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डबेहड़ ने 19.50 लाख रुपये की सड़कों का लोकार्पण किया

बेहड़ ने 19.50 लाख रुपये की सड़कों का लोकार्पण किया

किच्छा। ग्राम महाराजपुर में विधायक बेहड़ ने शुक्रवार को 19.50 लाख रुपये की लागत से बनी दो सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने धान और गेहूं की तुलाई में व्यापक भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया। विधायक ने किसानों से आह्वान किया कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर धरना प्रदर्शन करें, जिसमें वह भी शामिल होंगे।जिला योजना के तहत शिव मंदिर से हनुमान मंदिर तक दस लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया गया। इसके अतिरिक्त, जिला पंचायत से 9.50 लाख रुपये की लागत से मुन्ना लाल के घर से उमेश के घर तक और नरेश के घर से सुंदर के घर तक 150 मीटर सड़क का निर्माण हुआ है। विधायक ने कहा कि पूर्व में धान तुलाई के दौरान खाद्य एवं सहकारिता विभाग के क्रय केंद्रों पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और घोटाले सामने आए थे। उन्होंने यह मुद्दा संबंधित विभागों और मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया पर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। अब उन्हीं केंद्रों को गेहूं तुलाई का कार्य भी सौंपा गया है, जिससे किसानों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरी व्यवस्था में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे किसानों को उनका उचित हक नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा, गुड्डू तिवारी, अरुण शुक्ला, मेजर सिंह, मुल्कराज ठुकराल, जुगल चराया, सतीश कामरा, परविन्द्र सिंह, राजू हुडिया आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments