Wednesday, February 4, 2026
advertisement
Homeअपराधलैंड फॉर जॉब मामले में मिली जमानत लालू तेजस्वी और तेज प्रताप...

लैंड फॉर जॉब मामले में मिली जमानत लालू तेजस्वी और तेज प्रताप यादव को बड़ी राहत

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव समेत सात आरोपियों को जमानत दे दी है। कोर्ट के समन के बाद ये तीनों दूसरे आरोपियों के साथ स्पेशल जज विशाल गोगने की कोर्ट में पहुंचे थे। आज कोर्ट में लालू , तेजस्वी और तेज प्रताप यादव के अलावा मीसा भारती और दूसरे सह-आरोपी भी पहुंचे. कोर्ट ने आज सभी सात आरोपियों को जमानत दे दी। उन्हें 1-1 लाख रुपये के जमानत बांड पर जमानत दी गई है. अगली सुनवाई की तारीख 25 अक्टूबर है।

इस मामले में कोर्ट ने पिछले 7 मार्च को कोर्ट ने ईडी के मामले में राबड़ी देवी, मीसा भारती, हीमा यादव और ह्रदयानंद चौधरी को नियमित जमानत दी थी। कोर्ट ने 18 सितंबर को ईडी की ओर से दाखिल पहली पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव समेत सात आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया था. कोर्ट ने जिन आरोपियों को समन जारी किया है उनमें लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अखिलेश्वर सिंह, किरण देवी, हजारी प्रसाद राय, संजय राय और धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं। ईडी ने 6 अगस्त को इस मामले में पहली पूरक चार्जशीट दाखिल किया था। ईडी की चार्जशीट में ईडी ने 11 लोगों को आरोपी बनाया है। चार्जशीट में 96 दस्तावेजों को साक्ष्य के रूप में पेश किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments