Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डदून में फिर बनेगा भाजपा का बोर्ड सीएम धामी

दून में फिर बनेगा भाजपा का बोर्ड सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के साथ महानगर में रोड शो किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा हम निश्चित तौर पर अपना नगर निगम बोर्ड बनाने वाले हैं, देहरादून में फिर भाजपा का बोर्ड होगा।रोड शो में गांधी पार्क पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के रथ पर पुष्प वर्षा की। रोड शो पलटन बाजार से होते हुए राजा रोड एवं द्रोण होटल तक चला। इसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने शिरकत की। कई स्थानों पर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सौरभ थपलियाल का स्वागत किया। इसके बाद प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ कचहरी परिसर पहुंचकर उत्तराखंड आंदोलन के बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार के साथ विधायक खजानदास, विनोद चमोली, बृजभूषण गैरोला एवं निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, चुनाव संयोजक कुलदीप कुमार, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, दर्जाधारी मंत्री विनोद उनियाल, विश्वास डाबर, जोगेंद्र पुंडीर, श्याम अग्रवाल, कुलदीप बूटोला, भगवत प्रसाद मकवाना, मानिक निधि शर्मा, राजेंद्र ढिल्लो आदि मौजूद रहे।

पंजाबी महासम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री
राजपुर रोड स्थित एक होटल में राज्यमंत्री विश्वास डावर के नेतृत्व में पंजाबी समाज उत्तराखंड ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। गुरुद्वारा सिंह सभा की कमेटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तलवार भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक सविता कपूर, राजीव सच्चर, पंकज मेसोंन, बलदेव पराशर, हरीश नारंग, देवेंद्र भसीन, सरदार डीएस मान आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments