Monday, December 22, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डगहरी खाई में गिरी बोलेरोऔर दो की मौत झगटान में सड़क हादसा

गहरी खाई में गिरी बोलेरोऔर दो की मौत झगटान में सड़क हादसा

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत झगटान में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा कोठू संपर्क मार्ग पर वीरवार शाम पेश आया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

मामला वीरवार शाम करीब 4:30 बजे का है। बोलेरों कैंपर कोठू मार्ग पर थी। इसमें महिला सहित कुल तीन लोग सवार थे। इसी बीच गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस की दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया।

मृतकों की पहचान दिनेश कुमार (35) पुत्र गिरजानंद गांव झगटान और घामती देवी (52) पत्नी ध्यान सिंह गांव झगटान के रूप में हुई है। वहीं, कपिल पुत्र साधु राम निवासी कोठू गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।-रविंद्र नेगी, डीएसपी रोहड़ू
मृतकों के परिजनों को फौरी राहत दी गई है। हादसे में घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया है। – राजीव सांख्यान, एसडीएम जुब्बल

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments