Sunday, February 15, 2026
advertisement
Homeउत्तर प्रदेशबम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय रेल लाइन के पास मोर्टार सेल...

बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय रेल लाइन के पास मोर्टार सेल मिलने पर मची खलबली

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रेल लाइन के किनारे मिट्टी डालते समय सेना का मोर्टार सेल मिला है। सूचना पर पुलिस और सेना की यूनिट मौके पर पहुंच गई। मोर्टार सेल को सेना के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है। मामले में जांच की जा रही है। छानबीन की जा रही है कि मोर्टार सेल यहां तक कैसे पहुंचा। रेल लाइन से कुछ दूरी पर ही सैन्य क्षेत्र भी है। दो दिन भारी बारिश के दौरान कई स्थानों पर रेल लाइन की मिट्टी धंस गई है। इन स्थानों पर जेसीबी के जरिये मिट्टी डालने का काम किया जा रहा है। मंगलवार रात एक बजे सुभाषनगर में रेल लाइन के किनारे मिट्टी डालने का काम किया जा रहा था। यहां काम में लगे श्रमिकों को मिट्टी के ढेर में संदिग्ध वस्तु मिली। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। एसपी सिटी मानुष परीक और सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। देखा तो पता लगा कि यह मोर्टार सेल है। रात में ही सेना की यूनिट को सूचना दी गई। सेना का बम स्क्वायड भी मौके पर आ गया। बम निरोधक दस्ते ने मोर्टार सेल को निष्क्रिय कर दिया।

जांच कर रही पुलिस और सेना की टीमें
मोर्टार काफी पुराना है। माना जा रहा है कि मोर्टार मिस फायर होने के बाद इसे मिट्टी में दबा दिया गया होगा। रेल लाइन के किनारे डालने के लिए मिट्टी दूसरे स्थान से लाई जा रही है। ऐसे में यह मोर्टार मिट्टी के साथ यहां पहुंच गया होगा। पुलिस और सेना की टीमें जांच कर रही है कि मोर्टार कहां से और किस यूनिन के लिए जारी किया गया होगा। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रेल लाइन के पास मिट्टी डाले जाते समय मोर्टार सेल मिला है। सेना के बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय कर दिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि मोर्टार मिस फायर होने के बाद मिट्टी में दबा दिया गया होगा। यह मिट्टी के साथ यहां आ गया होगा। मामले में जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments