Friday, February 13, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डबीएसएनएल की इंटरनेट सेवा दो घंटे रही बाधित

बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा दो घंटे रही बाधित

रुद्रपुर। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यूपीसीएल की ओर से विद्युत पोल लगाने से फाइबर ऑप्टिक लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बृहस्पतिवार को इंटरनेट सेवाएं करीब दो घंटे बाधित रही। नेटवर्क ठप होने से तमाम संस्थानों, बैंकों और निजी और सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। बीएसएनएल के एसडीओ अरुण छाबड़ा ने बताया कि विद्युत पोल लगाए जाने के दौरान अनजाने में मुख्य फाइबर लाइन कट जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर कनेक्टिविटी बहाल करने का प्रयास किया गया, जिसके बाद अधिकांश क्षेत्रों में सेवाएं सामान्य हो गईं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments