Tuesday, March 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डलेकिन नहीं माने दीपक रावत कहा- जांच हो आटे में घुन और...

लेकिन नहीं माने दीपक रावत कहा- जांच हो आटे में घुन और कीड़े दुकानदार बोला- चक्की खराब है

मंडलायुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी निवासी सीमा खंडूजा की आटे में घुन व कीड़े निकलने की शिकायत पर दुकान से खरीदे गए आटे के सैंपल को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी के सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दुकान के आसपास की सीसीटीवी फुटेज जांचने और राशन की दुकान में जाकर सैंपल लेने के भी निर्देश दिए। मंगलवार को जजी कोर्ट के समीप रहने वाली सीमा ने आयुक्त को बताया कि उन्होंने चार नवंबर को नैनीताल रोड में एसबीआई के समीप स्थित लालता प्रसाद-बसंत कुमार की राशन की दुकान से आटा खरीदा था। इस आटे की रोटियां खाने पर उनके और पति के पेट में दर्द होने लगा।महिला के अनुसार 12 नवंबर को उन्होंने आटा छाना तो उसमें घुन और कीड़े निकले। इसके बाद उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया। महिला ने आयुक्त को आटे का सैंपल दिखाया। रावत ने विभागीय अधिकारियों को मामले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान दुकान स्वामी ने आयुक्त को बताया कि उनकी चक्की खराब है और वह दूसरी कंपनी का आटा बेच रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments