Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeअपराधदहेज हत्या के आरोप में पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज

दहेज हत्या के आरोप में पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज

सितारगंज। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में पति समेत छह ससुरालियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मृतका के पिता ने दहेज न देने पर उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। यूपी के फरदिया, अमरिया (पीलीभीत) निवासी शब्बीर हुसैन ने तहरीर में बताया कि चार साल पहले उसकी पुत्री रुखसार का विवाह वार्ड नंबर 12, बाईपास कॉलोनी सितारगंज निवासी तौफीक अहमद पुत्र शाहबुद्दीन के साथ हुआ था। विवाह में उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था। विवाह के एक साल तक सब ठीक-ठाक चला।

इसके बाद उसके ससुराली, उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने पुलिस को बताया कि विवाह के 15 दिन बाद दामाद ने दहेज में दी बाइक बेच दी। धीर-धीरे दहेज का अन्य सामान और जेवर भी बेच दिया। उन्होंने बताया कि उनका दामाद वेल्डिंग का काम करता था। शादी के बाद उसने काम करना छोड़ दिया। आरोप है कि वह दहेज में कार और नकद रुपये की मांग करने लगा।साथ ही उसकी पुत्री को प्रताड़ित भी करता था। पिता ने आरोप लगाया कि 24 मार्च को ससुरालियों ने उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी और हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया। पुलिस ने पति तौफीक अहमद समेत छह लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 80(2), 85 में केस दर्ज किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments