Saturday, November 8, 2025
advertisement
Homeअपराधदेवदार के अवैध पातन में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देवदार के अवैध पातन में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ग्राम पंचायत छटऊ के मुंडेता मजरे में देवदार के तीन पेड़ काटने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वन विभाग ने शुक्रवार को बेशकीमती देवदार के तीन पेड़ काटने के मामले का खुलासा किया था। पेड़ की लकड़ी से तैयार किए गए 12 स्लीपर, कटर और डीजल केन बरामद किए थे। वन दरोगा अतर सिंह ने चकराता में थाने में तहरीर देकर दिनेश और नवीन निवासी ग्राम चोर कुनावा और महेंद्र निवासी छटऊ को आरोपी बनाया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिवर रेंज के रेंजर अनिल भट्ट ने बताया कि अवैध रूप से पेड़ काटने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। चकराता के थाना प्रभारी चंद्र शेखर नौटियाल ने बताया कि वन विभाग की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments