रंजिश में एक युवक को गाली-गलौज करते हुए फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अकबरपुर ढाढेकी निवासी मुस्तफा ने तहरीर देकर बताया कि नौ फरवरी को लंढौरा में उस पर हमला किया गया था। इसमें वह घायल हो गया था। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोप है कि 20 फरवरी को मोइन ने फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मोइन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज
RELATED ARTICLES