Monday, September 22, 2025
Google search engine
Homeअपराधउत्तराखंड में महिला अपहरण हत्या और चोरी के मामले बढ़े

उत्तराखंड में महिला अपहरण हत्या और चोरी के मामले बढ़े

काशीपुर। राज्य में बीएनएस के अंतर्गत दंडनीय महिला अपहरण, हत्या, चोरी के अपराधों में वर्ष 2022 और 2023 के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। वहीं दुष्कर्म, लूट, डकैती और दहेज हत्या जैसे अपराधों में कमी आई है। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय की ओर से प्राप्त सूचना में मिली है। सूचना अधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट नदीम उद्दीन को पुलिस मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी ने वर्ष 2024 में गंभीर अपराधों के आंकड़ों की जानकारी दी है। इसके अनुसार भारतीय दंड संहिता/भारतीय न्याय संहिता में दंडनीय 17278 गंभीर अपराध हुए जो 2022 की तुलना में तीन प्रतिशत कम हैं। 2022 में 17863, वर्ष 2023 में 17776 अपराध दर्ज हुए थे। वर्ष 2024 में 2022 की तुलना में दुष्कर्म, डकैती, लूट, वाहन लूट, स्नैचिंग आदि में कमी हुई है। वहीं चोरी, हत्या, बलवा, हत्या के लिए अपहरण, महिला अपहरण में बढ़ोतरी हुई है।

इन गंभीर अपराधों में हुई बढ़ोतरी
उत्तराखंड में वर्ष 2022 में 86 और 2023 में 77 महिला अपहरण दर्ज हुए। 2024 में 164 केस दर्ज हुए। हत्या के लिए अपहरण के 2022 में पांच, 2023 में चार और 2024 में 10 मामले दर्ज हुए। अन्य अपहरण के वर्ष 2022 में 418, 2023 में 526 और 2024 में 1019 मामले दर्ज हुए। हत्या के 2022 में 208, 2023 में 189 और 2024 में 218 अपराध दर्ज हुए। चोरी के वर्ष 2022 में 2244, 2023 में 2473 और 2024 में 2441 मामले दर्ज हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments