Friday, April 10, 2026
spot_img
Homeअपराधविकासनगर में दस लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

विकासनगर में दस लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

ऊर्जा निगम ने चकराता तहसील के कांडोई भरम क्षेत्र के गांवों में शुक्रवार को छापा मारा। इस दौरान दस लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। टीम ने सभी पर मुकदमा दर्ज कराया है। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ग्राम पटाई मजरे में दयाराम, भाव सिंह, नागचंद, अनिल, भवान सिंह, शूरवीर सिंह, अर्जुन सिंह और मानिया भंडियारा गांव में ध्यान सिंह और बर्फीया के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम ने आरोपियों के घरों में लगे केबल भी बरामद किए हैं। निगम की टीम में अवर अभियंता केदार सिंह, लाइन मैन जगत सिंह, मुन्ना, मुकेश आदि शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments