Saturday, March 14, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डअवैध रूप से संचालित 130 ई-रिक्शा का काटा चालान

अवैध रूप से संचालित 130 ई-रिक्शा का काटा चालान

अवैध रूप से संचालित 130 ई-रिक्शा वाहनों का चालान काटा गया। इसके लिए परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। विभाग की ओर से अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध सहारनपुर रोड, कंवली रोड, जीएमएस रोड, शिमला बाईपास, आईएसबीटी हरिद्वार बाईपास, रायपुर, सहस्त्रधारा रोड और राजपुर रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिलेभर में चलाए गए अभियान में चालान के साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 ई-रिक्शा वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान 41 ई-रिक्शा बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, 54 बिना ड्राइविंग लाइसेंस, 53 बिना बीमा, 13 वाहन में माल ढोने पर, 12 नो पार्किंग और चार ओवरलोडिंग करते हुए पकड़े गए।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments