Friday, March 20, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने योगगुरु श्री श्री रविशंकर से की भेंट

मुख्यमंत्री ने योगगुरु श्री श्री रविशंकर से की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुनि की रेती स्थित शीशमझाड़ी में आर्ट ऑफ लिविंग के योगगुरु श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित श्री श्री रविशंकर की ओर से स्थापित आर्ट ऑफ लिविंग संस्था विश्वभर में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक प्रदेश के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए संत महात्माओं का मार्गदर्शन जरूरी है। श्री श्री रविशंकर ने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य इसे वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं और इसे सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments