Friday, March 27, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने रेल परियोजना के बारे में ली जानकारी

मुख्य सचिव ने रेल परियोजना के बारे में ली जानकारी

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने योगनगरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे के अधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद उन्होंने रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारिया से सुरंगों की प्रगति की जानकारी ली।मुख्य सचिव ने प्रशासनिक और रेलवे के अधिकारियों के साथ योगनगरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, यार्ड, वाशिंग लाइन, अंडरपास, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने योगनगरी रेलवे स्टेशन के प्रबंधक एसके शर्मा से योगनगरी ऋषिकेश से संचालित होने वाली ट्रेनों के बारे जानकारी ली।इसके बाद मुख्य सचिव ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना स्थित सुरंग संख्या-1 (ढालवाला शिवपुरी) का निरीक्षण किया। वहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल्द काम पूरा करने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर तहसीलदार ऋषिकेश चमन सिंह, आरवीएनएल ऋषिकेश के सीपीएम हिमांशु बडोनी, एजीएम सिविल ओपी मालगुडी आदि उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments