Monday, February 16, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डकांवड़ यात्रा को लेकर भी बोले भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में...

कांवड़ यात्रा को लेकर भी बोले भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार में भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड द्वारा आयोजित “स्वर्णिम 70 वर्ष” के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों और उद्योगों के बीच समन्वय कैसे बनाए रख सकते हैं हम इस पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। हमारा निरंतर प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि हमारे सभी श्रमिकों को सर्वोत्तम संभव सुविधाएं मिलें। इसके बाद सीएम जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज से भी मिले और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि कावड़ मेले को लेकर तैयारी पूरी है। बहुत जल्द वे अपने स्तर से एक बैठक लेंगे। मानसून को लेकर पहले ही केंद्र के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हर साल उत्तराखंड आपदा से ग्रस्त होता है। आपदा के असर को कम करने पर जोर देते हुए कहा कि आपदा को लेकर हाल ही में बड़ा सेमिनार आयोजित किया गया था। जिसके आउटकम से उत्तराखंड को नहीं बल्कि विश्व को भी लाभ मिलेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments