Friday, November 7, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डकांग्रेसियों ने फूंका कैबिनेट मंत्री का पुतला

कांग्रेसियों ने फूंका कैबिनेट मंत्री का पुतला

विधानसभा सत्र के दौरान पहाड़ियों के बारे में दिए गए बयान को लेकर कांग्रेसियों ने श्रीदेव सुमन चौक जौलीग्रांट पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीदेव सुमन चौक, जौलीग्रांट पर जमा हुए। कांग्रेसियों ने कहा कि पहाड़ के लोगों के बारे में दिए गए बयान से प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसलिए भाजपा को उन्हें मंत्री पद से हटा देना चाहिए। कहा कि जब तक मंत्री को नहीं हटाया जाता तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि सदन में कांग्रेस विधायकों की आवाज को दबाया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, लक्ष्मण बिष्ट, राहुल सैनी, प्रमोद कपरुवाण शास्त्री, नरेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे ।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments