Friday, February 20, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डसिस्टम के गड्ढों में फंसा निर्माण

सिस्टम के गड्ढों में फंसा निर्माण

सड़क पर गड्ढे नहीं, बल्कि मौत के मुहाने बन जाते हैं। घट्टूगाड-गुमखाल मोटर मार्ग इसका जीता-जागता उदाहरण है, जहां आधा दर्जन स्थानों पर क्षतिग्रस्त पुश्ते किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। पुश्तों का निर्माण न होने से मोटर मार्ग पर नोडखाल, गैंडखाल, बिजनी के आसपास लगभग आधा दर्जन स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नौडखाल के समीप सड़क का एक बड़ा हिस्सा बरसात के समय क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे यहां सड़क संकरी हो गई है। इस हिस्से में विभाग की ओर से न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही सड़क संकरी होने की कोई सूचना अंकित है।जून 2024 से पूर्व एनएच धुमाकोट इस मोटर मार्ग के रखरखाव का कार्य देखता था। इसके अब बाद लोनिवि लैंसडाउन सड़क के रखरखाव का कार्य देख रहा है लेकिन अब दोनों विभाग अपनी जिम्मेदारियों से पलड़ा झाड़ रहे हैं।

छह माह बीत जाने के बाद भी लोनिवि लैंसडाउन और न ही राष्ट्रीय राजमार्ग धुमाकोट सड़क के पुश्ते निर्माण की सुध ले रहा है। मोटर मार्ग पर रोजाना दर्जनों वाहनों की आवाजाही रहती है। जाखनीखाल तहसील के ढांगू पट्टी के दर्जनों गांवों के लोग रोजाना मोटर मार्ग पर आवाजाही करते हैं।घट्टूगाड-गुमखाल मोटर मार्ग के मरम्मत का कार्य अब लोनिवि लैंसडाउन देख रहा है। बरसात के समय टूटे पुश्तों का निर्माण लोनिवि लैंसडाउन करेगा। – आशीष सैनी, अपर सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग धुमाकोट
घट्टूगाड-गुमखाल मोटर मार्ग के मरम्मत का कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग धुमाकोट देखता है। मार्ग पर टूटे पुश्तों का निर्माण एनएच धुमाकोट करेगा। – प्रभात शर्मा, अपर सहायक अभियंता लोनिवि लैंसडाउन

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments