Wednesday, November 26, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डअनदेखी से नाराज पार्षदों ने नगर आयुक्त के दफ्तर में किया प्रदर्शन

अनदेखी से नाराज पार्षदों ने नगर आयुक्त के दफ्तर में किया प्रदर्शन

हल्द्वानी। नगर निगम के कई पार्षदों ने अनदेखी का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में उनके दफ्तर पहुंचकर नारेबाजी की। कहा कि यदि अधिकारियों का इसी तरह का व्यवहार बना रहा तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने से पहले पार्षदों ने निगम सभागार में बैठक करते हुए कहा कि उनके अधिकार का हनन किया जा रहा है। उन्हें कोई भी वित्तीय अधिकार नहीं दिया गया है। बोर्ड गठित हुए चार माह हो चुके हैं लेकिन अभी तक उनके प्रस्तावों पर अधिकारियों ने अमल नहीं किया है।

ऐसे में वह जनता के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। वार्डों में सफाई कर्मचारी दोपहर बाद ड्यूटी करने नहीं पहुंच रहे हैं। आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद समस्याएं हल नहीं हो रही हैं। बैठक के बाद पार्षद नगर आयुक्त ऋचा सिंह के दफ्तर जा धमके और वहां उनकी अनुपस्थिति में नारेबाजी करने लगे। उन्होंने निगम के अधिकारियों पर तानाशाही व मनमानी का आरोप लगाया। नारेबाजी सुन सहायक नगर आयुक्त ईश्वर सिंह रावत और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जितेश कुमार वहां पहुंचे। उन्होंने पार्षदों को किसी तरह समझाया। प्रदर्शन करने वाले पार्षदों में मुकुल बलूटिया, इमरान, प्रीति आर्या, निर्मला तिवाड़ी, चंद्र प्रकाश, मो. गुफरान, रोहित कुमार, तनुजा जोशी आदि शामिल थे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments