Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeअपराधगोलियों की तड़तड़ाहट से दहला दरऊ हमलावरों ने 30 से अधिक राउंड...

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला दरऊ हमलावरों ने 30 से अधिक राउंड फायर किए युवक की हत्या एक घायल

दो परिवारों की चुनावी रंजिश में दरऊ जंग के मैदान में तब्दील हो गया। 10-15 हथियार बंद लोगों ने एक युवक की उसके घर के सामने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक के घर के बाहर 30 राउंड से अधिक फायर किए। सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए। हत्या के बाद में गांव में तनाव है, यहां पीएसी तैनात की गई है ग्राम दरऊ में अकरम खान और रेहान खान में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। अकरम पक्ष भाजपा और रेहान का परिवार कांग्रेस से जुड़ा है। पुराने विवाद में सोमवार सुबह गांव के बाजार में दोनों आमने-सामने आ गए। इस दौरान वहां तकरार के बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग के बीच घर की ओर भागे अकरम खान के बेटे अलीम का हथियारबंद हमलावर ने पीछा किया।

आरोपियों ने घर के गेट के सामने अलीम (19) के सीने में गोली मार दी। इसमें वह अचेत होकर वहीं गिर गया। आरोप है कि रेहान खान पक्ष ने अकरम के घर में घुसकर फायरिंग की। आननफानन घायल अलीम को सीएचसी लाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हमलावरों ने भाजपा के साजिद खान की खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की। दूसरे पक्ष का राहत खान भी गोली लगने से घायल हो गया। दरऊ में फायरिंग की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर भाग फरार हो चुके थे। कोतवाली पुलिस को हत्याकांड की तहरीर नहीं मिली है। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई हैं। उनको पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गांव में सुरक्षा को लेकर एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है।

बंद रहा दरऊ बाजार
दोनों पक्षों के बीच विवाद काफी समय से चल रहा था। बताया जा रहा है कि विवाद स्थल पर समाज के कुछ लोग पंचायत कर विवाद सुलझाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही दोनों पक्ष भिड़ गए और फायरिंग हो गई। लोग अपनी अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। घटनास्थल पर सन्नाटा पसर गया और जाम की स्थिति बन गई। अलीम की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। घटना के समय मृतक अलीम को छोड़ कर घर में सिर्फ महिलाओं के होने की बात भी सामने आ रही है। चर्चा है कि घटना के समय मृतक के पिता अकबर खान बहेड़ी में थे।

हमलावरों ने फोन छीने
मृतक की बहन ने बताया कि हमलावरों की संख्या 10 से 15 थी। घटना के समय मृतक अलीम और घर की महिलाएं वीडियो बना रहीं थीं। आरोप है कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की और दोनों के मोबाइल भी छीन ले गए। सूचना के बाद पुलिस आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाल रही है। पक्षों के बीच रंजिश और चुनाव के समय हुई बहस के बाद मनमुटाव चल रहा था। 15 अगस्त को मामले में एक पक्ष के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। युवक की हत्या के बाद पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। सात संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी। – मणिकांत मिश्रा, एसएसपी

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments