Tuesday, December 23, 2025
advertisement
Homeउत्तर प्रदेशदरभंगा-लखनऊ स्पेशल 22 घंटे लेट सुबह की जगह शाम को आई गोरखधाम

दरभंगा-लखनऊ स्पेशल 22 घंटे लेट सुबह की जगह शाम को आई गोरखधाम

गोरखपुर। कोहरे के चलते सोमवार को भी कई ट्रेनें देर से आईं। गोरखधाम एक्सप्रेस करीब दस घंटे की देरी से सुबह की जगह रात में पहुंची। दरभंगा-लखनऊ स्पेशल 22 घंटे, अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस छह घंटे,सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री ठंड में ठिठुरते रहे। बठिंडा से गोरखपुर आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस अपने समय में दस घंटे की देरी से सुबह 9.55 बजे की जगह शाम आठ बजे के बाद गोरखपुर पहुंची। आनंद विहार से चल कर गोरखपुर के रास्ते रक्सौल को जाने वाली 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस लगभग दो घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने समय से छह घंटे 17 मिनट की देरी से, 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल सुबह की जगह शाम नौ बजे के करीब लगभग 14 घंटे की देरी से, 02503 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल साढ़े नौ घंटे की देरी से, 05305 दरभंगा-लखनऊ स्पेशल अपने समय से 22 घंटे 18 मिनट देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments