Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeअपराधझाड़ियों की सफाई की मांग तेंदुए से दहशत में लोग

झाड़ियों की सफाई की मांग तेंदुए से दहशत में लोग

बाजपुर। नगर के वार्ड नंबर 11 में तेंदुआ के डर से झाड़ियों सहित अन्य सफाई कार्य कराने की मांग को लेकर नागरिकों ने एसडीएम आरसी तिवारी को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों ने बताया कि झाड़ियों में आए दिन तेंदुआ आकर बैठ रहा है। इससे मोहल्लेवासी दहशत में हैं। एसडीएम ने नगर पालिका ईओ को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। व्यापार मंडल महामंत्री ललित कोछड़ और भाजपा जिला मंत्री विकास गुप्ता की अगुवाई में सोमवार को लोग एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम आरसी तिवारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि झाड़ियों में रोजाना तेंदुआ छिप कर बैठ जाता है। इससे लोग दहशत में हैं। झाड़ियों की सफाई और पेड़ों की छटाई होना जरूरी है। वहां गौतम श्रीवास्तव, जसविंदर सिंह, विजय शर्मा, प्रदीप परगान, पवन शर्मा, रंजीत सिंह, सुरेश चंद्रा आदि थे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments