डोईवाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने पहुंच कर ब्यास पीठ से आशीर्वाद लिया। कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। वृंदावन से आए कथा वाचक पं. धर्मेंद्र उपाध्याय शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी केवल एक लीला नहीं, बल्कि भक्तों के हृदय रूपी माखन को चुराने की दिव्य कला है। गोपियों के घर जाकर प्रभु ने प्रेम, समर्पण और निष्कलंक भक्ति का जो संदेश दिया, उससे संपूर्ण ब्रज आनंदमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से नृत्य-कीर्तन करते हुए गोवर्धन पूजा संपन्न की एवं प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सजी भव्य छप्पन भोग की झांकी श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर गणेश रावत, राजेश जुगलान, कमल कुमार, पदमा नैथानी, कमला नेगी, कमलेश भंडारी आदि मौजूद रहे।
श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया
RELATED ARTICLES







