Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डशिवालयों में उमड़े भक्त, जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि

शिवालयों में उमड़े भक्त, जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि

सावन के तीसरे सोमवार को राजधानी दून के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही चारों ओर हर हर महादेव के जयकारे लगने लगे। भक्तों ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि मांगी। कई शिवालयों में रुद्राभिषेक भी किया गया। शहर के ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भीड़ लगी रही। भक्त कतार में खड़े होकर जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शाम को भगवान टपकेश्वर का भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद आरती की गई। सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में हरिद्वार से लाए गए गंगाजल और पंचामृत से वैदिक मंत्रो के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद भक्तों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया।

शाम को मंदिर में सूखे मेबो से श्री पृथ्वीनाथ महादेव का भव्य शृंगार किया गया। प्रेमनगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में जलाभिषेक को भक्तों की भीड़ उमड़ी। यहां पुजारी राजू उपाध्याय ने पूजा अर्चना कराई। परम विहार के श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर में पंडित विनोद बंगवाल ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। क्लेमेंटटाउन के सर्व कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। यहां अनिल राठी और उनकी पत्नी पूनम राठी मुख्य यजमान रहे। इस मौके पर आचार्य दिनेश खंकरियाल, पंडित देवेंद्र नौडियाल, मंदिर अध्यक्ष जयपाल सिंह, संरक्षक कैप्टन आलम सिंह भंडारी, बच्चन सिंह, राम प्रसाद जुयाल आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments