Sunday, November 9, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डमसूरी के लिए हुए रवाना ऋषभ पंत की बहन की शादी में...

मसूरी के लिए हुए रवाना ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने देहरादून पहुंचे धोनी

क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी व अन्य लोगों के साथ देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। यहां से वह मसूरी के लिए रवाना हुए। दोपहर करीब ढाई बजे धोनी विशेष चार्टर्ड विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचते ही उनके प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। हालांकि धोनी ने किसी से भी कोई बात नहीं की। जिसके बाद वह ब्लैक रंग की कार में बैठकर रवाना हो गए। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार अभी कुछ और क्रिकेटरों के भी एयरपोर्ट पहुंचने की संभावनाएं हैं। जहां से सभी लोग मसूरी शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments