पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों पर दर्ज किया केस, जांच शुरू रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष ने तमंचे से फायर करने और लाइसेंसी हथियार लहराने का आरोप लगाया है। दूसरे ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित निरंजनपुर गांव निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि सात जनवरी को उनके घर के गेट पर दीपक, युवराज, मनी और हेमा लात मार रहे थे। उनके पिता प्रमोद कुमार ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज कर दी। आरोप है कि उक्त लोगों ने तमंचे से भी फायर कर दिया। साथ ही दो लोगों ने लाइसेंसी हथियार लहराकर जान से मारने की भी धमकी दी है। दूसरे पक्ष के दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनेश कुमार उर्फ मांगा, प्रमोद, सूर्यवीर उर्फ लंगड़ा हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और हाथापाई कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
दो पक्षों में विवाद फायरिंग और हथियार लहराने का आरोप
RELATED ARTICLES