रामनगर। होली पर्व के बाद गर्जिया मंदिर में काशीपुर और मुरादाबाद में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालु डीजे आदि साउंड सिस्टम के साथ कोसी नदी के पास पहुंचे। इस दौरान डीजे बजाने के दौरान उसकी आवाज पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर घरों को भेज दिया।होली पर्व के बाद हर साल काशीपुर और मुरादाबाद से बड़ी संख्या में लोग गर्जिया मंदिर आते हैं। बुधवार को भी होली पर्व मनाने बाद बृहस्पतिवार को भी काशीपुर से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुचें। इस दौरान कोसी नदी में स्नान से पूर्व लोग डीजे पर जमकर नाच रहे थे। तभी मुरादाबाद से भी डीजे के साथ अन्य लोग भी वहा पहुंच गए। इस दौरान डीजे की आवाज के लिए दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में बहसबाजी और हाथापाई की नौबत आ गई। गनीमत रही कि सही समय पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को फटकार गई। सीओ सुमित पांडेय ने बताया कि विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। उन्होंने बताया कि आठ ट्रक और 50 बाइक से लोग यहां पहुंचे थे।
गर्जिया में दो पक्षों में डीजे के साउंड पर हुआ विवाद
RELATED ARTICLES







