नैनीताल। नैनीताल में एक बार फिर से कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। प्रतिमाह कुत्तों के काटने के लगभग 150 मरीज एंटी रेबिज टीका लगाने अस्पताल पहुंच रहे हैं। नगर में लावारिस कुत्तों से लोगों की सुरक्षा के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इसके चलते प्रतिमाह करीब 150 लोगों को लावारिस व पालतू कुत्ते काट कर जख्मी कर रहे हैं। पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि अस्पताल के आंकडों के हिसाब से रोजाना पांच से छह लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं। बताया कि वर्ष 2025 में कुल 1912 मरीज बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी से फरवरी अब तक लगभग 250 लोग कुत्ते के काटने के बाद उपचार के लिए पहुंचे हैं जिनको एंटी रेबिज का टीका लगाया गया है।
नैनीताल में फिर बढ़ा कुत्तों का आतंक
RELATED ARTICLES







