Tuesday, April 7, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डइंजीनियरों ने गौलापार स्टेडियम का निर्माण कार्य रुकवाया 27 सूत्री मांगों पर...

इंजीनियरों ने गौलापार स्टेडियम का निर्माण कार्य रुकवाया 27 सूत्री मांगों पर हड़ताल जारी

27 सूत्री मांगों के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे इंजीनियरों ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर गहरा रोष जताया है। उन्होंने अभियंताओं की देखरेख के बगैर गौलापार में कराए जा रहे स्टेडियम की सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य को रुकवा दिया। अभियंताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि हड़ताल की अवधि में कराए गए कार्यों की गुणवत्ता की जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों की होगी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 15वें दिन भी जारी रही। हड़ताली इंजीनियरों ने गौलापार स्टेडियम में सुरक्षा दीवार, जमरानी परियोजना की नहर, काठगोदाम में निर्माणाधीन हिल डिपो आदि साइटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर में सिंचाई विभाग, लोनिवि, उत्तराखंड पेयजल निर्माण इकाई, यूयूएसडीए आदि विभागों के 5200 से 5300 करोड़ की लागत से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। इंजीनियरों के हड़ताल पर होने के कारण इन कार्यों की गुणवत्ता को देखने वाला कोई नहीं है। उन्होंने विभिन्न साइटों पर चल रहे कार्यों को बंद कराने के लिए कहा और गौलापार स्टेडियम में सुरक्षा दीवार का काम खुद रुकवा दिया। संबंधित ठेकदार ने विभाग के उच्चाधिकारियों को काम रुकवाने की जानकारी दे दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments