Friday, March 27, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डशिव परिवार के साथ शिवलिंग की स्थापना की

शिव परिवार के साथ शिवलिंग की स्थापना की

कोठारी मोहल्ला वार्ड संख्या सात में स्थानीय निवासियों द्वारा शिव परिवार के साथ शिवलिंग की स्थापना की गई। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक और दो दिनों के पाठ के बाद शिव परिवार के साथ शिवलिंग की स्थापना और नामकरण किया गया। सभासद राजेश भट्ट ने कहा कि उनके परिवार द्वारा कोठारी मोहल्ला में बेलपत्र पेड़ के नीचे कुछ साल पहले एक शिवलिंग की स्थापना की गई थी। लेकिन पेड़ के सूखने और शिवलिंग क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्रवासियों द्वारा उसी स्थान पर नया निर्माण कराने के बाद शिव परिवार सहित शिवलिंग की स्थापना की गई। इस अवसर पर आचार्य गुरु प्रसाद कोठियाल, शिव शक्ति मंदिर अध्यक्ष रोशन लाल कोठियाल, विकास कोठियाल, अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, जेई अखिलेश खंडूरी, सभासद ईश्वर रौथाण, सुरेश सैनी आदि उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments