Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeअपराधबीच बचाव करने आए लोगों को भी नहीं बख्शा एसपी सिटी ने...

बीच बचाव करने आए लोगों को भी नहीं बख्शा एसपी सिटी ने लगाई गुहार गाली देने से रोका तो दबंगों ने कर दी पिटाई

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में घर बाहर गाली गलौज करने से रोकने पर दबंगों ने एक व्यक्ति सहित आधा दर्जन लोगों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना के बाद जब पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में बीते दिन युवक को अपने घर के पास गाली देने से मना करना भारी पड़ गया। जिसके बाद दबंगों ने युवक सहित उसके परिजनों और बीच बचाव करने आए आसपास के लोगों की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी।जिसमें आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों ने ट्रांजिट कैंप थाने में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ितों ने जिसके बाद उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।

पीड़ितों ने एसपी सिटी मनोज कत्याल से मुलाकात कर शिकायती पत्र भी सौंपा है। शिकायती पत्र में पीड़ित बुद्धसेन ने बताया वह राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप का रहने वाला है और उसके घर के बाहर कुछ लोग गाली गलौज कर रहे थे। वह घर से बाहर निकाला और उसने उनको गाली देने से मना किया तो उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी. बीच बचाव में आए लोगों के साथ भी दबंगों द्वारा जमकर मारपीट की गई। इस दौरान उसके घर की महिलाओं को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के सिर पर चोटें आई हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा पूरे मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं घटना की वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपियों के द्वारा जमकर मारपीट की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments