Thursday, November 6, 2025
advertisement
Homeअपराधसुनकर सभी हैरान पुलिस थाने में महिला बोली- बेटी से दुष्कर्म करता...

सुनकर सभी हैरान पुलिस थाने में महिला बोली- बेटी से दुष्कर्म करता है पति आरोपी गिरफ्तार

क्षेत्र की एक महिला सोमवार को झनकईया थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर सौंपी, जिसे पढ़कर पुलिस भी हैरान हो गई। महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि वह अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का दो से तीन सालों से शारीरिक शोषण कर रहा है। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। खटीमा में एक महिला ने पति पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाप के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया गया है।बाप की करतूत से तंग आकर बेटी ने मां को सब बताया तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी बाप के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376, 506 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच दरोगा रूबी मौर्य को सौंपी गई। झनकईया थानाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments