खटीमा की देवभूमि धर्मशाला कालोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग महिला मृत अवस्था में मिली। महिला के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका व्यक्त की है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जानकारी के मुताबिक, देवभूमि धर्मशाला कालोनी निवासी जानकी चंद (65) पत्नी हरीश चंद अपने दो मंजिले मकान के ऊपर वाले हिस्से में अकेली रहती थी। जबकि नीचे वाले हिस्से एक दंपती किराए पर रहता है। बुधवार रात उनका शव कमरे में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और घटना के बारे मेें जानकारी जुटाई। कमरे का बाहर से ताला लगा होने के कारण महिला की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस किराएदार दंपती को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। महिला का पुत्र सेना में कार्यरत है, जबकि दो पुत्रियों का विवाह हो चुका है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई बुजुर्ग महिला का कमरे में मिला शव
RELATED ARTICLES







