Wednesday, November 19, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डकिसानों ने एसएमओ को पीटा धान तौल के दौरान हुआ हंगामा

किसानों ने एसएमओ को पीटा धान तौल के दौरान हुआ हंगामा

नई मंडी समिति स्थित खाद्य विभाग के खरीद केंद्र पर धान तौलने के दौरान हंगामा हो गया। किसानों और एसएमओ के बीच झड़प के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने वरिष्ठ विपणन अधिकारी (एसएमओ) की पिटाई कर दी और उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना से विभागीय अधिकारियों में नाराजगी है।सोमवार शाम को सरकार ने किसानों के धान खरीदने के लिए छह कांटों पर छह हजार क्विंटल की लिमिट बढ़ाई थी। इसके बाद मंगलवार से खरीद शुरू हुई थी। एसएमओ धीरज कांडपाल ने बताया कि वे एसएमओ विनय चौधरी के साथ सरकारी कांटे पर धान की तौल करा रहे थे। इस बीच ग्राम नकहा निवासी दो किसान उनके धान को पहले तौलने की जिद करने लगे। आरोप लगाया कि उनके धान की तौल न करने पर दोनों किसानों ने धान तौल को बाधित कर दिया और एसएमओ विनय चौधरी से गालीगलौज की। एसएमओ के विरोध करने पर दोनों किसानों ने उसकी पिटाई कर दी। इसमें वह घायल हो गए। कार्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि मरीज के शरीर पर हल्कें खरोंच के निशान हैं। इधर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के संरक्षक संजय गोयल ने अधिकारियों से उच्च स्तरीय जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

किसान ने मारपीट के आरोप को बताया निराधार
आरोप की जद में आए किसान ने बताया कि एसएमओ विनय चौधरी ने तीन नवंबर को उसका 24 क्विंटल धान की खरीदा था। पोर्टल की लिमिट समाप्त होने की बात कहकर उसके शेष बचे 326 क्विंटल धान की खरीद नहीं की। लिमिट बढ़ाने पर पहले उसके धान की खरीद करने का आश्वासन दिया। वह पिछले 15 दिनों से लिमिट बढ़ने का इंतजार कर रहा हैं और रोजाना एसएमओ कार्यालय के चक्कर काट रहा हैं। सोमवार को लिमिट बढ़ाने के बाद मंगलवार को खरीद शुरू हुई थी। उसने 326 क्विंटल धान तौलने की मांग की थी। एसएमओ के लगाए गए मारपीट के आरोप निराधार है।

जिलेभर में नहीं होगी धान खरीद
एसएमओ की पिटाई की घटना से खाद्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने इसके विरोध में बुधवार को क्रय केंद्रों पर धान नहीं तौलने का निर्णय लिया है। एसएमओ धीरज कांडपाल ने बताया कि जिले के सभी विभाग के क्रय केंद्रों पर धान खरीद नहीं होगी। आरएफसी देहरादून गए हैं और उनके वापस लौटने के बाद वार्ता की जाएगी। इसके बाद ही धान खरीद को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। एसएमओ से मारपीट करने का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई जाएगी। – बीएस धौनी, सीओ

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments