प्रेमनगर थानाक्षेत्र से गुजरने वाली टौंस नदी के किनारे की जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ मार्च को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सार्ड फाउंडेशन के प्रतिनिधि अजय नारायण शर्मा ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए बताया था कि प्रेमनगर में टौंस नदी के किनारे अवैध निर्माण चल रहा है। इससे प्रकृति को नुकसान हो रहा है। उन्होंने जमीन पर होटल बनाए जाने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में वे पिछले दिनों पुलिस और जिलाधिकारी को भी शिकायत दे चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई साक्ष्य भी उपलब्ध कराए थे। इस पर कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से दिए गए सभी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मुआयना करेगी। सभी पहलुओं की जांच कर इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस टीम का गठन किया जा रहा है।
नदी किनारे जमीन पर कब्जा करने पर प्राथमिकी दर्ज
RELATED ARTICLES







