Sunday, February 22, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डदमकल विभाग अलर्ट खटीमा में दिवाली पर लगा भव्य पटाखा बाजार

दमकल विभाग अलर्ट खटीमा में दिवाली पर लगा भव्य पटाखा बाजार

खटीमा। थारू राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर भव्य पटाखा बाजार लगाया गया है। पटाखा बाजार में अग्नि सुरक्षा हेतु फायर विभाग के जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं। वाटर कैनन सहित तमाम अग्नि उपकरणों के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी ना हो पाए।

बाजार में दमकल कर्मी तैनात। फायर अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि फायर जवानों को पटाखा बाजार में मुस्तैद किया गया है। वाटर कैनन वाहन सहित अन्य अग्नि उपकरणों के साथ-साथ फायर कर्मी ड्यूटी पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि पटाखा बाजार में किसी तरह की आजगनी होने पर फायर ब्रिगेड की टीम उससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। आतिशबाजी की दुकानों में भी अग्नि नियंत्रक उपकरण रखे गए हैं। दीपावली पर्व पर पटाखे खरीदने के लिए भारी संख्या में लोग पटाखा बाजार में पहुंच रहे हैं। अग्निकांड सुरक्षा को लेकर खटीमा का फायर ब्रिगेड विभाग भी पूरी तरह पटाखा बाजार में मुस्तैद दिख रहा है। फायर ब्रिगेड के वाहन के साथ-साथ अग्निशमन के जवान और अधिकारी बाजार में किसी भी तरह की आगजनी सेनिपटने के लिए पूरी तैयार हैं। पटाखा बाजार में इस वर्ष ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक आतिशबाजी के लिए पटाखे सजाए गए हैं। जिन्हें खरीदने के लिए ग्राहक बाजार में लगातार पहुंच रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments