Tuesday, February 10, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डदमकलकर्मियों ने बमुश्किल पाया काबू बहादराबाद सुमन नगर के स्क्रैप गोदाम में...

दमकलकर्मियों ने बमुश्किल पाया काबू बहादराबाद सुमन नगर के स्क्रैप गोदाम में देर रात लगी भीषण आग

सुमन नगर क्षेत्र स्थित स्क्रैप के गोदाम में देर रात दो बजे आग लग गई। कुछ ही देर में गोदाम से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी। आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की मशक्कत और पांच वाहनों की मदद से दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।शुक्रवार तड़के ढाई बजे अग्निशमन केंद्र मायापुर, बहादराबाद और सिडकुल को आग लगने की सूचना दी गई। दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और दमकलकर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। चार दमकल वाहनों के मदद से करीब तीन घंटे बाद सुबह पांच बजे दमकलकर्मियों ने आग को बुझा दिया।गोदाम मालिक वसीम अहमद ने बताया कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। बताया कि गोदाम में रखें प्लास्टिक,पॉलिथीन,कबाड़ और स्क्रैप का काफी सामान जल कर राख हो गया। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि गोदाम में आग कर्मचारियों द्वारा आग तापने में की गई लापरवाही के कारण लगी।नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments