Tuesday, February 17, 2026
advertisement
Homeअपराधपांच लोग गिरफ्तार यात्रा पड़ाव पर पार्किंग कर्मचारियों और यात्रियों के बीच...

पांच लोग गिरफ्तार यात्रा पड़ाव पर पार्किंग कर्मचारियों और यात्रियों के बीच हुई मारपीट

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सीतापुर स्थित पार्किंग में पार्किंग कर्मचारियों और यात्रियों के बीच गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।बृहस्पतिवार को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीतापुर स्थित पार्किंग में किसी बात पर कुछ यात्रियों की पार्किंग कर्मियों के साथ बहस हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी और बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे चल गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग लाठी लेकर जमीन पर बैठे लोगों को मार रहे हैं। लाठी लिए लोग इधर-उधर भी दौड़ रहे हैं।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए सोनप्रयाग कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र सिंह कठैत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंथे और पार्किंग ठेकेदार सहित घटना में शामिल लोगों को कोतवाली ले आए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में दीपक चंद्र, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र कोहली, सुदर्शन चंद्र और दुर्गेश निवासी रुद्रप्रयाग जनपद को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सीतापुर पार्किंग में यात्रियों और पार्किंग कर्मचारियों के बीच विवाद और मारपीट हुई है। मामले में पार्किंग ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की गई है। बताया कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार का गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments