Friday, March 6, 2026
advertisement
Homeअपराध25 लाख की धोखाधड़ी में होटल का पूर्व मैनेजर गिरफ्तार

25 लाख की धोखाधड़ी में होटल का पूर्व मैनेजर गिरफ्तार

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल मालिक से धोखाधड़ी करते हुए करीब 25 लाख की रकम हड़पने के मामले में फरार चल रहे पूर्व मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने कोर्ट में पेशकर आरोपी को जेल भेज दिया।बीती 30 जनवरी को दा हाइटस होटल के मालिक विवेक कुमार पुत्र इकबाल सिंह निवासी एस-62 शिवालिक नगर रानीपुर ने होटल के पूर्व मैनेजर सचिन निवासी ग्राम व पोस्ट भानपुर कैला थाना भीरा खीरी जिला लखीमपुर खीरी यूपी हाल पता आर-174 शिवालिक नगर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि होटल में काम करने के दौरान सचिन ग्राहकों से मिलने वाले भुगतान को क्यूआर कोड के जरिए अपने खाते में डलवा लेता था।

लगातार घाटा होने और मैनेजर के नौकरी छोड़कर जाने के बाद जब कुछ व्यक्तियों ने होटल में बुकिंग कर एडवांस भुगतान करने की बात बताई तो होटल स्वामी को धोखाधड़ी का पता चला। जांच-पड़ताल में पता चला कि मैनेजर ने करीब 25 लाख की धोखाधड़ी की है। आरोप था कि जब सचिन से पैसे वापस मांगे गए तो उसने गाली-गलौज करते हुए दोबारा रकम मांगने पर हत्या करने की धमकी दी थी।कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। दबिश दी गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद एसएसपी की ओर से आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया। बताया कि मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार की देर शाम आरोपी सचिन को आरकेपुरम कॉलोनी रानीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद फिर जेल भेज दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments