Saturday, October 25, 2025
Google search engine

advertisement
Homeअपराधवांछित अपराधी काकू पहाड़िया समेत चार बदमाश गिरफ्तार महरौली और नांगलोई में...

वांछित अपराधी काकू पहाड़िया समेत चार बदमाश गिरफ्तार महरौली और नांगलोई में सुबह-सुबह मुठभेड़

दिल्ली के महरौली में पुलिस और वांछित अपराधी काकू पहाड़िया के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें आरोपी घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, जबकि एक कांस्टेबल के हाथ में चोट आई।पहाड़िया ने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने के बाद पहाड़िया को काबू किया गया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पहाड़िया कई मामलों, जिसमें हथियारों की तस्करी शामिल है, में वांछित था। दिल्ली पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।दक्षिण दिल्ली के महरौली क्षेत्र में शनिवार को मुठभेड़ में एक खूंखार अपराधी काकू पहाड़िया को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पहाड़िया, जो कई गंभीर अपराधों में वांछित था। पुलिस टीम पर गोलीबारी करते हुए भागने की फिराक में था। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगने से वे बाल-बाल बच गए, जबकि एक कांस्टेबल को हाथ में मामूली चोट आई है।

दिल्ली के नांगलोई में मुठभेड़
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के नांगलोई इलाके में भी मुठभेड़ की खबर सामने आई है। नांगलोई इलाके में दिल्ली पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें तीन अपराधी घायल हुए हैं। डीसीपी आउटर सचिन शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले इसी समूह ने पुलिस की एक टीम पर गोलीबारी की थी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। लेकिन आरोपी उस समय भागने में सफल रहे। आगे बताया कि आज शनिवार को जब पुलिस दल ने उन्हें चुनौती दी, तो उन्होंने फिर से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस मुठभेड़ में चार में से तीन अपराधी घायल हो गए और बाद में उन्हें पकड़ लिया गया। सभी घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

दो दिन पहले भी ढेर हुए थे चार कॉट्रेक्ट किलर
बीते गुरुवार को रोहिणी इलाके में दिल्ली और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में बिहार में सक्रिय सिग्मा गिरोह के चार हत्यारों को मार गिराया। बदमाशों की शिनाख्त रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25) और मनीष पाठक (33) तीनों बिहार जिले के सितामढ़ी इलाके के जबकि अमन ठाकुर (21) दिल्ली का रहने वाला था। शुरुआती जांच में पता चला कि चारों आगामी बिहार चुनावों में आतंक फैलाना चाहते थे। आरोपियों की गिरफ्तारी पर 1,00,000 रुपये का इनाम था। मुठभेड़ के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी के बहादुर शाह मार्ग पर बुधवार देर रात करीब दो बजकर 20 मिनट पर हुई यह मुठभेड़ हाल के वर्षों में दिल्ली में हुई सबसे बड़ी मुठभेड़ों में से एक है। गिरोह के सरगना रंजन पाठक पर 25,000 रुपये का इनाम था और वह आठ अलग-अलग आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार चारों आरोपी कई दिन से दिल्ली में छिपे थे। उनकी तलाश में संयुक्त टीम ने बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि को अभियान चलाया जिस दौरान यह मुठभेड़ हुई।आरोपी सफेद मारुति सुजुकी बलेनो कार से आए थे। तलाशी अभियान के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपी घायल हो गए तो उन्हें डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके कब्जे से एक बलेनो कार, तीन अत्याधुनिक अर्ध-स्वचालित पिस्तौल और एक देशी पिस्तौल बरामद की गई है।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments