Monday, April 13, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डचार घायल मेयर ने किया निरीक्षण आधी रात तूफान और बारिश ने...

चार घायल मेयर ने किया निरीक्षण आधी रात तूफान और बारिश ने मचाई तबाही MRF सेंटर की उड़ीं छत

रुद्रपुर में देर रात आए तूफान और मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में तबाही मचा दी। पहाड़गंज में नगर निगम के एमआरएफ सेंटर की छत उड़कर पांच घरों पर जा गिरी। जिसमें चार लोग चोटिल हो गए। लोगों ने रात में भागकर जान बचाई। मेयर विकास शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने जिला अस्पताल के पीएमएस से वार्ता की और टीम भेजने को कहा। इस दौरान प्रभावित परिवारों को कच्चा राशन भी वितरित किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा भी वहां पहुंचे और उपनगर आयुक्त से लोगों के लिए पानी की व्यवस्था करने की मांग की। नैनीताल रोड पर एक पेड़ बोलेरो समेत हाईवे पर गिर गया, जिसके चलते एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। हाइडिल गेट, सीएमओ कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर में भी पेड़ गिरे, हालांकि किसी को नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments